गुरुवार, 25 फ़रवरी 2010

केंद्रीय मंत्री पटेल सालासर आए

चूरू, 25 फरवरी। भारत सरकार के सिविल विमानन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रफुल्ल पटेल गुरुवार को सालासर आए। पटेल ने दोपहर 12.50 पर हेलीकॉप्टर से सालासर पहुंचकर बालाजी के दर्शन किए और देश में अमन-चैन व खुशहाली की कामना की। वे करीब 40 मिनट यहां ठहरे। इस मौके पर उपखंड अधिकारी अजीत सिंह राजावत सहित विभिन्न अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।
------------

केंद्रीय मंत्री पटेल सालासर आए

चूरू, 25 फरवरी। भारत सरकार के सिविल विमानन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रफुल्ल पटेल गुरुवार को सालासर आए। पटेल ने दोपहर 12.50 पर हेलीकॉप्टर से सालासर पहुंचकर बालाजी के दर्शन किए और देश में अमन-चैन व खुशहाली की कामना की। वे करीब 40 मिनट यहां ठहरे। इस मौके पर उपखंड अधिकारी अजीत सिंह राजावत सहित विभिन्न अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।
------------

मार्च में परिवार नियोजन के लिए आयोजित होंगे नसबंदी शिविर

चूरू, 25 फरवरी। जिले में परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत मार्च माह में 89 नसबंदी शिविरों का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान योग्य दम्पतियों को आवश्यकतानुसार अंतराल साधन भी उपलब्ध करवायें जायेंगे।
अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रशांत खत्री ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित डीबी अस्पताल में 03, 10, 17 व 24 मार्च (प्रत्येक बुधवार) को महिला नसबंदी तथा 06, 13, 20 व 27 मार्च (प्रत्येक शनिवार) को पुरूष नसबंदी शिविर आयोजित होंगे। डीबी अस्पताल में मेगा एनएसवी नसबंदी शिविर 13 मार्च को होगा।
इसी प्रकार सीएचसी सरदारशहर में 07, 14 व 22 मार्च को, सीएचसी तारानगर में 10, 19 व 27 मार्च को, सीएचसी राजगढ में 07, 14, 21 व 28 मार्च को, राजकीय चिकित्सालय रतनगढ में 10, 18 व 30 मार्च को, सीएचसी राजलदेसर में 11 व 27 मार्च को तथा राजकीय चिकित्सालय सुजानगढ में 10, 20 व 30 मार्च को नसबंदी शिविर आयोजित होंगे। रतनगढ में 18 मार्च, तारानगर में 19 मार्च, सुजानगढ में 20 मार्च, राजगढ में 21 मार्च तथा सरदारशहर में 22 मार्च को मेगा एनएसवी शिविर होंगे।
एसीएमएचओ ने बताया कि गांव सिरसला में 02 मार्च को, धानोठी बड़ी, टिडियासर व बीनासर में 03 मार्च को, लोहसना बड़ा, सांखू व खूड़ी में 05 मार्च, सहनाली बड़ी, हमीरवास, जोगलिया व बंधनाऊ में 06 मार्च, बडावर व नौसरिया में 07 मार्च, दाउदसर, सोमासी, कालरी व सांडवा में 08 मार्च, राजासर बीकान व घणाऊ में 09 मार्च, आसलसर, गोपालपुरा व घांघू में 12 मार्च, सिद्धमुख, पड़िहारा व छापर में 13 मार्च, साहवा में 14 मार्च, जोड़ी में 15 मार्च, सुलखणिया बड़ा, कानूता, खंडवा व भादासर में 16 मार्च, बीदासर व चंगोई में 17 मार्च, जैतासर में 19 मार्च, भूखरेड़ी में 20 मार्च, जसरासर में 21 मार्च, बांय में 22 मार्च, खींवासर, खुडेरा बड़ा, लालगढ व रामपुरा बेरी में 23 मार्च, बोघेरा, भैंसली व बीदासर में 24 मार्च, सालासर में 25 मार्च, पूलासर, दूधवाखारा व सेहला में 26 मार्च, सडू बड़ी में 27 मार्च, रतननगर व घड़सीसर में 28 मार्च, पहाड़सर, बूचावास व चाड़वास में 29 मार्च, ददरेवा व जैतसीसर में 30 मार्च तथा भालेरी में 31 मार्च को शिविर आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि शिविरो ंमें डॉ शरद मिश्रा, डॉ सुशीला नेहरा, डॉ आनंद शर्मा, डॉ प्रमोद अग्रवाल, डॉ रामकुमार घोटड़, डॉ शंकर सिंह गौड़, डॉ कमल किशोर आदि अपनी सेवाएं देंगे।
------------

असहाय सहायता में बांटे एक करोड़ से अधिक


चूरू, 25 फरवरी। आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग की ओर से असहाय सहायता योजना अंतर्गत जिले में 24 फरवरी को समाप्त हुए 06 महीनों के लिए 02 हजार 856 व्यक्तियों को कुल एक करोड़ दो लाख 43 हजार 800 रुपए बांटे जा चुके हैंं।
जिला कलक्टर डॉ के के पाठक के मुताबिक, इस योजना में अकाल प्रभावित क्षेत्र में असहाय व्यक्तियों को सहायता दी जाती है। वयस्क व्यक्ति को 20 रुपए तथा अवयस्क को 15 रुपए प्रति दिवस सहायता राशि दी जाती है। उन्होंने बताया कि चूरू में 284 व्यक्तियों को 10 लाख 14 हजार 300 रुपए, रतनगढ में 318 व्यक्तियों केा 11 लाख 39 हजार 400 रुपए, राजगढ में 598 व्यक्तियों केा 21 लाख 37 हजार 500 रुपए, तारानगर में 714 व्यक्तियों को 25 लाख 64 हजार 100, सरदारशहर में 99 व्यक्तियों को तीन लाख 53 हजार 700 तथा सुजानगढ क्षेत्र में 843 व्यक्तियों को 30 लाख 34 हजार 800 रुपए बतौर सहायता वितरित किए गए हैं।
------------

कलक्टर ने प्रदान की अंतरजातीय विवाह पर प्रोत्साहन राशि

चूरू, 25 फरवरी। समाज कल्याण विभाग की अंतरजातीय विवाह योजना के तहत विवाह करने वाले राघा छोटी (राजगढ) के रमेश और कविता को 25 हजार रुपए की एफडीआर जिला कलक्टर डॉ के के पाठक ने बुधवार को प्रदान की।
समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि यह अंतरजातीय विवाह को प्रोत्साहित करने के लिए विभाग द्वारा 50 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाति है। इस दंपत्ति को 25 हजार रुपए पूर्व में घरेलू सामान खरीदने के लिए दिए जा चुके हैं तथा शेष राशि एफडीआर के रूप में बुधवार को प्रदान की गई।
------------

बुधवार, 24 फ़रवरी 2010

नरेगा में तकनीकी अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण

चूरू, 24 फरवरी। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत तकनीकी अधिकारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को जिला परिषद सभागार में शुरू हुआ। प्रशिक्षण के पहले दिन नरेगा से संबंधित विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर व्यावहारिक रूप से सामने आने वाली परेशानियों के समाधान को लेकर चर्चा हुई।
जिला कलक्टर डॉ के के पाठक ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नरेगा के सुचारू संचालन में तकनीकी अधिकारियों की भूमिका सभी चरणों में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कार्ययोजना निर्माण, कार्य स्वीकृति, कार्य शुरू करवाने, कार्यस्थल पर संपूर्ण सुविधाएं देने तथा कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने आदि सभी पहलुओं में तकनीकी अधिकारियों को सकारात्मक सोच के साथ सतर्कता और सावधानी के साथ काम करने की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि तकनीकी अधिकारी यह ध्यान रखें कि कार्य का माप ठीक से हो तथा मजदूरों को भुगतान समय पर हो जाए। उन्होंने कहा कि मस्टररोल, मेजरमेंट व भुगतान की नई व्यवस्था में उनके काम को आसान करने का प्रयास किया गया है। अब महीने की एक से 14 तथा 16 से 29 तारीख तक पंचायतों को रोटेशन के मुताबिक लगातार मस्टररोल जारी होंगे तथा जारी होने की तिथि से ही पखवाड़ा माना जाएगा। इससे एक साथ मेजरमेंट व भुगतान का दबाव नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में नरेगा के सुचारू संचालन के लिए गठित स्थाई समिति को एक्टिवेट करें और यह सुनिश्चित करे कि यह केवल कागजी समिति बनकर नहीं रह जाए। जिला कलक्टर ने बताया कि चुनाव संपन्न होने के बाद अब नरेगा की उपलब्धियां बढ रही हैं तथा जिले में अधिक लोगों को रोजगार मिल रहा है।
जिला कलक्टर ने कहा कि मेट, ग्रामसेवक व ग्राम रोजगार सहायक अपने काम में जितने दक्ष होंगे, उतनी ही कम परेशानी तकनीकी अधिकारियों को होगी, इसलिए सही मार्गदर्शन देकर उनसे काम करवाएं। उन्होंने कहा कि सामाजिक संरचना के मुताबिक नरेगा श्रमिकों के ग्रुप बनाएं और भुगतान इस तरह से करवाएं कि काम करने वाले श्रमिक प्रोत्साहित हों। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अबरार अहमद ने भी इस मौके पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और कहा कि नरेगा श्रमिकों को पता होना चाहिए कि उन्हें कितने कार्य पर कितना भुगतान होगा। उन्होंने कहा कि नरेगा में किसी प्रकार की लापरवाही पाये जाने पर मेट बदल दें। प्रशिक्षण के दौरान बीएसआर में परिवर्तन पर विचार विमर्श किया गया। प्रशिक्षणार्थियों को पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से भी नरेगा कार्यक्षेत्र में उपयोगी बारीकियां बताई गईं। कार्यस्थल पुस्तिका, मेट डायरी व मेजरमेंट बुक से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए। इस मौके पर नरेगा अधिशाषी अभियंता प्रशांत सिंह, एमआईएस मैनेजर भंवर सिंह बीका सहित सहायक अभियंता, कनिष्ठ तकनीकी सहायक मौजूद थे।
----------

केंद्रीय मंत्री पटेल सालासर में

चूरू, 24 फरवरी। भारत सरकार के सिविल विमानन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रफुल्ल पटेल गुरुवार को सालासर आएंगे।
जिला कलक्टर डॉ के के पाठक ने बताया कि केंद्रीय मंत्री पटेल गुरुवार को दोपहर 1.10 पर हेलीकॉप्टर से सालासर पहुचेंगे तथा वहां स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद 1.45 पर वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
-----------